तारिख : १९ दिसंबर २००९ .
न्यू योर्क ,अमेरिका .
माता मौली तथा पिता रणजीत को प्रथम संतान भाग्य . पुत्र भाग्य . आज साल के पहले दिन यह शुभ समाचार जानने का भाग्य मिला.साल का पहला दिन मेरे पूरे जीवन में ,कभी इतना भाग्यशाली नहीं रहा ,गो कि हमेशा रहा . रणजीत मेरा बेटा है. मेरी तीन संतानों ,दो बेटियों वनिता और विनती के बाद सब से छोटा .
आनंद के इन छनों में सिर्फ यह बताऊंगा कि ,साथ ही साथ मौली और रणजीत दूसरी क्लास से आगे एकसाथ पढ़े . सात साल के मौली और रणजीत और उनके परिवार चीन और भारत से अमेरिका में उसी साल निवासी बन पहुंचे थे .एक नयी ज़िंदगी शुरू करने . उनका पारस्परिक प्रेम, स्नेह , दोस्ती चार साल पहले परिणय में बंध गया था .वह दाम्पत्य सौभाग्य , पुत्र रत्न से स्नेहिल , अब परिवार बन गया है . एक बडे जन परिवार का हिस्सा भी .जो भारत चीन से लेकर अमेरिका तक विस्तृत है .
प्रार्थना करूंगा कि यह संतति तीन महाशक्तियों का सद्विवेक बने और और इसे शांतिमय ,सौभाग्यमय दुनिया मिले जीने के लिए .
मेरे ब्लॉगर मित्रों , नाना तो साल भर पहले बन गया था , मेरी छोटी बेटी की बेटी ' बबुनी ' के जन्म के साथ . अब ' दादा ' भी बन गया हूँ .............तो ' दादागिरी ' भी थोड़ी चलेगी ? :) .
एक बार फिर आप सब को नूतन नव वर्षाभिनंदन ,सौभाग्य कामनाओं सहित !
आप सब का
राज सिंह
शुक्रवार, 1 जनवरी 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

28 टिप्पणियाँ:
आप को ओर आप के परिवार को नववर्ष की बहुत बधाई एवं अनेक शुभकामनाए
पुत्र भाग्य (grandson) के आगमन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाये.
regards
पुत्र भाग्य के आगमन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाये.
regards
अब मिठाई खिलाईये जी। फोकट में दादागिरी करेंगे क्या :)
बहुत बहुत बधाई।
ढेरो बधाई और शुभकामनाये राज सिंह जी ! हम महसूस कर सकते है कि आप इसी बात से कितने उत्साहित हुए होंगे कि हर साल जब नया साल आयेगा तो घर में दो-दो खुशियों का जश्न होगा ! नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाये !
अरे सतीश भैय्या ,गुड़ क़ भेली और लोटा भर पानी रख के तोहार बाट जोहत अही .
कब पधरब्या यी बतावा ?
वाह अब दादागीरी भी होगी, बहुत बहुत बधाई।
अमेरिकी दादागीरी का अब अंत हो चुका है किन्तु आज सबसे बड़ी चुनौती चीन की दादागीरी की है, इसके उपाय सोचने होगे।
अजी आप की दादा गिरी आज समझ मै आई, यह संगम बहुत अच्छा लगा, आप को बहुत बहुत बधाई, बच्चे को हमारा आशिर्वाद देवे
हम भी मिठाई का इंतजार कर रहे हैं, बधाई हो आपको ।
दादा जी बनने की बहुत बहुत बधाई एवं पौत्र भाग्य को अनन्त शुभकामनाएँ.
राज़ जी आपको खुश देख अच्छा लग रहा है .....आपको बहुत बहुत बधाई ....गुड खिलाने से कम नहीं चलेगा मिठाई का डिब्बा भिजवाइए ......!!
परम आदरणीय दादा(जी),
बहुत-बहुत बधाई। आप कहेंगे कि भाई आप कैसे दादा(जी) कह रहे हो, आपका दादा थोड़े ही न हूँ।
हूँ, तो ये है पोते के आने की खुशी जिसमें आप ये भी भूल गये कि हमारी हिन्दी में दादा- पितामह, बड़े बूढ़ों के लिये आदरसूचक शब्द और बड़े भाई तीनों के लिये प्रयुक्त होता है। और हॉं दादागिरी तो हम आपको चलाने नहीं देंगे और हम क्या रोकेंगे आप खुद ही नहीं चलायेंगे, और चलायेंगे क्या नहीं आपको अब फुर्सत कहॉं रहेगी हमारे लिये। अगर कहीं फुर्सत मिल भी गयी तो आपको हम डाक्टर हरदेव बाहरी द्वारा संकलित तथा राजपाल एण्ड संस से प्रकाशित हिन्दी शब्दकोष (2008) के पृष्ठ 389का अवलोकन करा देंगे फिर आप दादागिरी बिल्कुल छोड़ देंगे।
कुछ धृष्टता हुई हो तो क्षमा करें।
परिवार में इस नई वृद्धि की सभी परिजनों को हार्दिक बधाई।
तिलक राज कपूर
आप सब के प्रेम स्नेह से अभिभूत हूँ . किसी धन्यवाद और मिठाई से न तो आप सब का स्नेह चुकेगा न मेरा आनंद पूरा .
@तिलक भाई , आपने दादा बना दिया है , इस सम्मान पर खरा उतरूं , कोशिश तो कर ही सकता हूँ.
' दादागिरी ' का एक लम्बा इतिहास रहा है मेरा . हर अर्थों में .अवदान ये रहा की कभी अपने लिए नहीं की . ( जरूरत ही नहीं पडी ).
लेकिन जिस किसी भी उद्देश से चल रहा हूँ आज , ' दादागिरी ' करूँ न करूं , ' दादागिरी ' जो जन द्रोही हो , उस से तो निपटना ही पड़ेगा . इस पर कभी कहूँगा . फ़िलहाल तो आपका स्नेह , ये ताकत दे रहा है .
राज
राज भाई साहब ,
चि. भाग्य का उज्जवल भावि हो ...
अब इतना आपने सभी कह दिया कि बस
" तथास्तु " ही कहना शेष है
शुभम भवति इति...
- नव वर्ष मंगलमय हो
- लावण्या
गुड़ क़ भेली और लोटा भर पानी लेके तनी इंतज़ार करीं हम जल्दिये आव तानी :)
बधाई और शुभकामनायें !
तो ' दादागिरी ' भी थोड़ी चलेगी ?
Bilkul chalegi.Bachche ko aashish.
Nav varsh ki shubkamnayen.
aapko nav varsh ki asim aur anant haardik shubhkaamnaaye ,grand son ke aane ki badhai
देर से आने के लिए क्षमा. वैसे मैं देरी करता नहीं. नव वर्ष की बधाई और अन्य कार्यक्रमों में इस खुशखबरी पर नज़र नहीं पड़ी थी.
दादागिरी बिलकुल चलेगी.. वैसे भी आप बड़े बड़े दादाओं के बीच रहते हैं.
परिवार के नन्हे सदस्य को मेरा स्नेह और आशीर्वाद. सभी प्रियजनों को नव वर्ष की बहुत बधाई.
- सुलभ
आपको और आपके परिवार को नए साल की हार्दिक शुभकामनायें!
बहुत बढ़िया लिखा है आपने!
मकर संक्रांति की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएँ!
बहुत बहुत बधाई ! उम्मीद करती हूँ की आप जल्द ही मिठाई खिलाएंगे !
पुत्र भाग्य (grandson) के आगमन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाये.
regards
आप को बड्प्पन मुबारक .
बुढापे में जवाब भी आ गया है.
दादाजी और नानाजी दौनों बनने पर आपको बधाई
आपको और आपके परिवार को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें!
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें!
hmm, muaafi chahunga lekin khushi ka asar lambe samay rahta hai isliye aapka pota aane ki khushi me itne dino baad badhai de raha hu......
asha hai ki aap "dadagiri" na dikhate hue is nanhe-munhe balak ko maaf kar muskura denge....
dada banne ki bahu bahut badhai jeevan ke ye hi to vo anubhav hain jo jeevan ko sarthak bana dete hain.
एक टिप्पणी भेजें